कुड़वार/अखंडनगर। मंगलवार को कुड़वार कस्बे के नौगवांतीर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर और अखंडनगर क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गौरीशंकर धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन और चौपाइयों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। गौरीशंकर धाम के मुख्य पुरोहित केदार पांडेय ने बताया कि सुंदरकांड का सबसे महत्वपूर्ण प्रसंग हनुमानजी का लंका गमन और माता सीता की खोज है, जिसमें उनके साहस, बुद्धि, भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट समर्पण का संदेश मिलता है। इस मौके पर वेदप्रकाश पांडेय, नीरज विक्रम सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, शुभम सिंह, तुलसीराम यादव, हवलदार सिंह, देवी पांडेय सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद