रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी इस कदर बढ़ गई है कि दूसरे दिन पहुंचने लगी हैं। जय नगर से आनंद विहार जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन 19 घंटे से ज्यादा लेट रहने के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह पहुंची। इसके अलावा वाराणसी से मुंबई सेंट्रल जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन भी तीन घंटे की देरी से आई।
नियमित ट्रेनों में दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से आई।
लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल (पैसेंजर ट्रेन) सवा घंटे देर से आई। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा-गोमती एक्सप्रेस और वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन समेत लंबी दूरी की कई नियमित ट्रेनें भी देर से आई हैं। ये सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हुई हैं।