फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News : हाईवे पर पेड़ से टकराई एसयूवी, युवक की मौत, अग्निवीर भर्ती से वाराणसी से लौट रहे दो युवक घायल

Fri, 13 Jan 2023 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

हादसे के वक्त पास के किसान ढाबा के सामने चार-पांच लोग हाईवे के किनारे बैठकर अलाव ताप रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद एसयूवी उन तक पहुंचती इसके पहले ही वह नीम के पेड़ से टकरा कर रुक गई। हादसे की विभीषिका का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि सुल्तानपुर की तरफ जा रही एसयूवी की दिशा फिर से वाराणसी की तरफ हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एसयूवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भदैंया गांव के पास बृहस्पतिवार रात 12 बजे वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर जा रही एक एसयूवी डिवाइडर से टकराने के बाद पलटती हुई एक नीम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एसयूवी पर सवार तीन युवकों को पास के ढाबे पर मौजूद लोगों ने निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकुर वर्मा (21) निवासी वंदनपुर मजरे गनेशपुर कैथौली थाना गोसाईंगंज जिला सुल्तानपुर को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस (20) निवासी वंदनपुर गनेशपुर कैथौली और विराज वर्मा (21) निवासी टिहड़ा को भर्ती कर उपचार शुरू किया। अंकुर, प्रिंस और विराज वर्मा वाराणसी में अग्निवीर की भर्ती में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन

बच गई कई लोगों की जान
हादसे के वक्त पास के किसान ढाबा के सामने चार-पांच लोग हाईवे के किनारे बैठकर अलाव ताप रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद एसयूवी उन तक पहुंचती इसके पहले ही वह नीम के पेड़ से टकरा कर रुक गई। हादसे की विभीषिका का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि सुल्तानपुर की तरफ जा रही एसयूवी की दिशा फिर से वाराणसी की तरफ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें