फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किशोरी को भगाने व रेप के आरोप में जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय अमन कुमार ने मंगलवार को कारागार के स्नानघर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह नहाने की बात कहकर बैरक से स्नानघर गया था। कुछ देर बाद स्नानघर में सफाई करने आए बंदी ने उसे फंदे से लटकता देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुन कारागार प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर अमन को उतारा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अमन कुमार कैंट के निलमथा स्थित नई बस्ती का रहने वाला था। उसका पीजीआई थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले वह किशोरी को लेकर भाग गया। किशोरी के परिवारीजनों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अमन को पकड़कर किशोरी को बरामद किया था। छह मई को पीजीआई पुलिस ने अमन को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक कारागार में अमन को सर्किल नंबर चार की बैरक नंबर तीन में रखा गया था। उसके साथ दो बंदी रामकुमार शर्मा और हीरालाल भी थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमन नहाने के लिए स्नानघर गया और वहां दरवाजे के ऊपर फंदा बांधकर लटक गया। कुछ देर बाद सफाई करने आए बंदी सुशील ने उसे देखा तो शोर मचाया। सूचना पाकर गोसाईंगंज पुलिस जिला कारागार पहुंची और अमन के कपड़ों व सामान की तलाशी ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। चादर फाड़कर बनाया था फांसी का फंदा इंस्पेक्टर ने बताया कि अमन ने जिला कारागार में बिछाने के लिए दी गई चादर को फाड़कर फंदा बनाया था। यह फंदा उसने अपने साथ बैरक में बंद दोनों बंदियों की नजर बचाकर बनाया था। फिल्हाल पुलिस अमन के साथ बैरक में बंद रामकुमार शर्मा और हीरालाल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें