लखनऊ। बाजारखाला के चिताखेड़ा इलाके में रहने वाली शीला साहू (55) ने रविवार को बीमारी से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया। बुरी तरह से जलता देख रामचंद्र ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक शीला की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, शीला काफी समय से बीमारी से परेशान थी। इसी से आहत होकर रविवार को मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। पति रामचंद्र रिक्शा चालक है। (संवाद)