फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग के शुतुरखाना निवासी ऋषभ कुमार (16) ने बृहस्पतिवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अजय सिंह के मुताबिक, शुतुरखाना में सुधा अपने इकलौते बेटे ऋषभ के साथ रहती थी। ऋषभ कक्षा 9 का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह स्कूल से लौटा। उसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। शाम को सुधा ने देखा कि दुपट्टे से छत के कुंडे में उसका शव लटक रहा था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 में नीरज की एक हादसे में मौत हो गई थी। इकलौते बेटे को पढ़ाने के लिए सुधा अमीनाबाद स्थित एक ज्वैलर्स के शोरूम में नौकरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें