नगराम (लखनऊ)। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के बीच शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता करोरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई। खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गुमानी खेड़ा की टीम प्रथम रही। लंबी कूद बालिका वर्ग में तमोरिया स्कूल की राधा गुप्ता प्रथम रहीं। 100 मीटर लंबी दौड़ जूनियर स्तर बालिका वर्ग में बलसिंह खेड़ा की छात्रा सुहानी प्रथम रहीं। बालक वर्ग में करोरा स्कूल के सौरभ प्रथम रहे। पूर्व न्याय पंचायत समन्वयक बृजेश कुमार यादव, शिक्षक संजीव कुमार आदि रहे।