फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी जमा कर सकते हैं जल व गृहकर

Sun, 22 Dec 2013 01:59 AM IST
प्रवेंद्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को अवकाश के बावजूद गृहकर व जलकर जमा होगा। इसके लिए नगर निगम व जलकल विभाग के कैश काउंटर व शिविर कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम गृहकर जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट 31 दिसंबर तक देगा। छूट चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 के गृहकर पर ही दी जाएगी।

गृहकर कैश काउंटर सुबह दस से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। जनवरी से मार्च तक कोई छूट नहीं दी जाएगी। जो भवनस्वामी चालू वित्तीय वर्ष का गृहकर मार्च के अंत तक नहीं जमा करेंगे। उन पर अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा।

इसी तरह जलकल विभाग भी वसूली बढ़ाने के लिए अवकाश के दिन जलकर जमा करेगा। इसके लिए जलकल विभाग के सभी जोन में शिविर कार्यालय खुले रहेंगे।

जहां पर उपभोक्ता सुबह दस बजे से दो बजे तक जलकर जमा कर सकेंगे। महाप्रबंधक आरपी वर्मा ने बताया इस माह सभी अवकाश के दिनों में जलकर जमा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें