फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीत-संगीत में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शनिवार को सात दिवसीय निशुल्क संगीत, नृत्य और पेंटिंग कार्यशाला शुर
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शनिवार को सात दिवसीय निशुल्क संगीत, नृत्य और पेंटिंग कार्यशाला शुरू हुई। पहले दिन जुबिली कॉलेज और हनुमान प्रसाद रस्तोगी इंटर कॉलेज के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यशाला जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के निर्देशन में हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कला, गीत और संगीत को बढ़ावा देना है। अगले सात दिनों तक विभिन्न कॉलेजों के बच्चे इसमें प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन में सांई शिंजिनी स्वयंसेवी संगठन का भी सहयोग है। कार्यक्रम की शुरुआत माध्यमिक शिक्षा निदेशक के सहायक श्यामशूतोष मिश्रा ने की। कार्यशाला का समापन सात अगस्त को होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें