लखनऊ। अनुसंधान और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिले इसके लिए निजी कंपनियों की ओर से शिक्षण संस्थानों में तकनीक कोर्स व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), सरोज इंटरनेशनल विवि के बीच एमओयू साइन हुआ है। इससे छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डाटा साइंस के क्षेत्र सशक्त होंगे। उद्योग क्षेत्र की मांग के आधार पर छात्रों को नई तकनीक की कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।