रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में द नेशनल ज्योग्राफिक वर्ल्ड
चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग
लेने के लिए राजधानी के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की टीम रवाना हो गई है।
विद्यालय से छात्र तथागत भाटिया इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे
हैं।
तथागत के साथ दो अन्य छात्र (एक
दिल्ली से और दूसरा हरियाणा से ) भी इसमें भाग ले रहे हैं। विद्यालय
प्रधानाचार्य अंजू वाल ने छात्र को शुभकामनाएं दी हैं।