लखनऊ। भाषा विवि में फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सीडीआरआई (सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट) का भ्रमण किया। छात्रों को रिसर्च लैब व नई फार्मास्युटिकल प्रौद्योगिकियों की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने औषधि अनुसंधान से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी।