फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यार्थियों ने लिया गौरैया संरक्षण का संकल्प

Thu, 12 Feb 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मायापुरम कॉलोनी स्थित स्कूल में गौरैया संरक्षण कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। मेरी प्यारी गौरैया संरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं पक्षी प्रेमी महेश साहू ने बुधवार को बुद्धेश्वर की मायापुरम कॉलोनी स्थित न्यू सरोज पब्लिक स्कूल में गौरैया संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम किया। विद्यालय प्रबंधन को छह कृत्रिम घोंसले भेंट किए गए। छात्र-छात्राओं को मिट्टी के पात्र और दाना काकून दिए। बच्चों ने गौरैया संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रकृति और पक्षियों की रक्षा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि नन्ही गौरैया के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संरक्षक राजेश उपाध्याय, अवध वन प्रभाग के सचल दल प्रभारी डिप्टी रेंजर शिवम यादव, मनीष गुप्ता, केके शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें