लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि छात्रावासों में सीटें खाली होने के बावजूद उन्हें आवास आवंटित नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज छात्र डीएसडब्ल्यू (छात्र कल्याण अधिष्ठाता) कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। छात्रों ने आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और पात्र विद्यार्थियों को जल्द छात्रावास उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव बाबू के अलावा अनुराग सिंह तोमर, आशीष, प्रांजल, आशू, काव्या सिंह और अलख आदि मौजूद रहे।
लविवि में धरना देते छात्र