फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

Fri, 16 Aug 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में शुक्रवार को जिला स्तरीय बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। तीन अलग-अलग वर्ग की इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में 14, 17 व 19 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य घनश्याम की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य रूप से डीआईओएस मिथिलेश कुमार व पूर्व प्रधानाचार्य डा. भूद्धेश्वर पांडेय मौजूद रहे । 14 वर्षीय बालक वर्ग में योगेश प्रकाश विजेता व देवराज पटवा उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अंजलि विजेता तथा सोनम उप विजेता रहीं।
17 वर्षीय बालक वर्ग में जितेंद्र विजेता तथा अमर प्रकाश उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में झलक सिंह विजेता तथा हिमांशी उपविजेता रहीं जबकि 19 वर्षीय बालक वर्ग में हरिकेश विजेता तथा रणविजय उपविजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में नेहा विजेता व सुमन उपविजेता रहीं। जिन्हें डीआईओएस ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंकज त्रिपाठी, आशीष कुमार, सुशील कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें