फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र के विकास में योगदान दें विद्यार्थी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में एनएसएस इकाई की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार ने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, महिला सशक्तीकरण पर नुक्कड़ नाटक और काव्य-पाठ प्रस्तुत किए। इस दौरान नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। खुनखुनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की ओर से ठाकुरगंज चौराहा पर नमो सेवा गाथा नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा और नशामुक्त भारत के लिए शपथ ली। प्रो. भारती पांडेय ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और भविष्य को नष्ट करता है। दोनों संस्थानों में प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें