फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में स्वास्थ्य सुविधाओं पर छात्रों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
लविवि में स्वास्थ्य सुविधाओं पर छात्रों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची करामत हुसैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की शिक्षिका बीना पांडेय फिसल कर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने शिक्षिका उठाया। सूचना के बावजूद विश्वविद्यालय की एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। छात्रों ने नाराजगी जताते हुए विवि की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया। समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. मनुका खन्ना को ज्ञापन देकर सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा की ओर से तौकील गाजी, जीतू कश्यप, प्रेम प्रकाश यादव और एनएसयूआई की ओर से शुभम खरवार, सुधांशु शर्मा, अमित और विशाल मौजूद रहे। विवि के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि एंबुलेंस थोड़ी देर में आ गई थी। विवि की सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें