कार्यक्रम में मौजूद मेधावी छात्र।
लखनऊ। टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को लॉन्च पैड टेक्नो कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शहर के आठ कॉलेजों से 19 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने व्यावसायिक विचारों को जजों और उद्योग जगत के दिग्गजों के सामने रखा। इसमें प्रथम पुरस्कार टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फाइन आर्ट्स विभाग की अनीता यादव, वैष्णवी भारद्वाज और आकांक्षा को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एमबीए छात्र उत्कर्ष ने जीता। तृतीय पुरस्कार आईएमआरटी के ओम, प्रिंस राज और धात्री कोहली को मिला। सांत्वना पुरस्कार लखनऊ विवि के मयंक गुप्ता, आलिया हैदर और आदित्य वर्धन सिंह, अनुभव प्रताप सिंह, हिमांशु तिवारी और साक्षी सिंह को मिला। इस अवसर पर कुमार संकल्प, सम्राट मरवाहा, डॉ. ऋषि अग्रवाल, सुवि राज सिंह आदि उपस्थित रहे।