विद्यार्थियों ने नदी की स्वच्छता का लिया संकल्प
लखनऊ। निशातगंज सि्थत राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा छह व सात के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को गोमती नदी स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। छात्रों ने शिक्षक और बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक सत्यम शिवम सुंदरम के साथ यह अभियान शुरू किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गोमती के हनुमंत धाम तट पर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। सुंदरम ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान पृथ्वी इनोवेशन और इनर व्हील क्लब लखनऊ बारादरी के सहयोग से सफल हुआ। संयुक्त प्रयासों से लगभग चार बड़े पॉलिथीन बैग में कूड़ा एकत्र किया गया। इस मौके पर बारादरी की अध्यक्ष वंदना और सचिव सुमिता ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।