विद्यार्थियों ने खुद की बनाई रेसिंग कार से प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।
लखनऊ। जीसीआरजी मेमोरियल ट्रस्ट के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित 13वीं गो कार्ट डिजाइन चैलेंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया है। खास बात ये रही कि जिस कार से विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की उस कार को उन्होंने खुद डिजाइन किया है। 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली इस कार को तैयार करने में करीब तीन लाख रुपये का खर्च आया है। ये जानकारी मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान संस्थान के उपनिदेशक अभिषेक कुमार ने दी। कड़ी मेहनत के बाद ये उपलब्धि छात्र खुर्शीद आलम, ललित मोहन, कमल जीत सिंह और राजन यादव ने हासिल की है। बीते 20 से 24 फरवरी को ये प्रतियोगिता तमिलनाडु में हुई थी।
विद्यार्थियों ने खुद की बनाई रेसिंग कार से प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।