लखनऊ। विद्यार्थियों की मानसिक सेहत और भावनात्मक स्थिति का आकलन करने के लिए ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को मनोवैज्ञानिक परीक्षण शिविर लगाया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में तनाव, व्यक्तित्व, सामान्य मानसिक स्वास्थ्य और संवेगात्मक बुद्धिमत्ता की जांच की गई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र विकास का अहम हिस्सा है। समय रहते उचित मार्गदर्शन लेने से तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।