ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों ने रविवार
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों ने रविवार को कानपुर सि्थत एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने समझा कि किस तरह हथियार बनाए जाते हैं। कर्मचारी व अधिकारी काम कैसे करते हैं। छात्रों ने स्मॉल आर्म्स यूनिट और फील्ड गन फैक्ट्री जैसी प्रमुख इकाइयों को भी करीब से देखा। विभागाध्यक्ष प्रो. मुशीर अहमद ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।