विद्यार्थियों ने जाना कैसे काम करता है हेल्थ सेंटर
लखनऊ। लखनऊ विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज डी-फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अलीगंज स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का शैक्षिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी देना था। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी और कोऑर्डिनेटर डॉ. सौम्या सिंह मौजूद रहीं।
विद्यार्थियों ने जाना कैसे काम करता है हेल्थ सेंटर