लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई की ओर से सोमवार को गांधी पार्क में चिंतन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें दिमागी नक्सलवाद की वैचारिक कार्यप्रणाली एवं सामाजिक क्षति विषय पर चर्चा हुई। इसमें राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र शुक्ला ने वैचारिक प्रवृत्तियों के निर्माण और प्रसार की प्रक्रिया और उनके सामाजिक प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी और शोधार्थी शामिल हुए।