कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विवि के लखनऊ परिसर में शनिवार से दो दिवसीय वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन छात्रावास दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। परिसर के निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि विवि में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास व प्रतिभा संवर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। यहां छात्रों ने वैदिक, लौकिक व शास्त्रीय संगीत पर प्रस्तुति दी। निदेशक ने बताया कि रविवार को महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा होगी।