लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक्स) केंद्र की ओर से स्नातक सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को शोध में नैतिकता और शोध पद्धति पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। वाणिज्य संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अर्चना सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मूक्स केंद्र की निदेशक प्रो. किरण लता डंगवाल रहीं। समन्वयन डॉ. करुणा शंकर कनौजिया ने किया। इस दौरान शोध की प्रक्रिया, शोध समस्याओं की पहचान, आंकड़ों के संकलन एवं विश्लेषण और निष्कर्ष निकालने में शोध पद्धति की भूमिका बताई गई। साथ ही शोध कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता, मौलिकता और शैक्षणिक सत्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया गया।