फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हेरिटेज वॉक में छात्रों ने जानी अपनी विरासत

विज्ञापन
हेरिटेज वॉक में छात्रों ने जानी अपनी विरासत
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक), लखनऊ चैप्टर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एसी), अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीकेटी स्कूल, जागृति लोरेटो स्कूल, मॉडर्न एकेडमी और खुनखुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज के साथ मिलकर एक जीवंत विश्व धरोहर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विरासत वॉक और शैक्षणिक संगोष्ठी के जरिये अवध की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया गया। जश्न की शुरुआत विरासत विशेषज्ञ एके श्रीवास्तव की ओर से जागृति लोरेटो स्कूल के छात्रों के लिए हजरतगंज में आयोजित विरासत वॉक से हुई। वॉक सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से शुरू होकर कोठी नूर बख्श, तारावली कोठी (रॉयल ऑब्जर्वेटरी), कंकर वाली कोठी और दिल्ली एंड लंदन बैंक सहित हजरतगंज की ऐतिहासिक विरासत को जोड़ते हुए उत्तरी रेलवे के डीआरएम कार्यालय और वर्ष 1857 क्रांति से जुड़े स्थलों तक पहुंची। छात्रों ने इसके जरिये शहर के इतिहास को भी समझा। दूसरी वॉक एएसआई, लखनऊ सर्कल के सहयोग से लखनऊ रेजीडेंसी में आयोजित की गई, जहां भागीदारों ने स्थल की वास्तुकला के विलय, साहस और संघर्ष की जटिल परतों का अवलोकन किया, जिसने 19वीं शताब्दी के लखनऊ को आकार दिया।

हेरिटेज वॉक में छात्रों ने जानी अपनी विरासत

हेरिटेज वॉक में छात्रों ने जानी अपनी विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें