लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों को बायोमीट्रिक के लिए अंतिम मौका मिला है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में परिसर में 24 जनवरी को सुबह 10 बजे पहुंचकर बायोमीट्रिक उपस्थिति देनी होगी। इस संबंध में उप कुलसचिव शशि प्रभा ने बताया कि जिन छात्रों ने अपनी बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं दी है उनको ये मौका दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी अब चूके तो छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं।