फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया। यह संदेश रंगों, शब्दों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दिया गया। गृह विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रों ने पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। राष्ट्रीय पोषण माह एक से 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का संदेश पोषण की शक्ति पहचानें रखा गया है। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष तत्हीर फात्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता में छात्रों ने संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें