विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण
लखनऊ। सेंट जोसेफ कॉलेज रुचिखंड शाखा के 15 विद्यार्थियों ने विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्रों को विधानसभा भवन के ऐतिहासिक महत्व और उसकी स्थापत्य कला के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार विधेयक प्रस्तुत किए जाते हैं, उन पर कैसे चर्चा होती है फिर उन्हें पारित किया जाता है। इस बारे में विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को विधानसभा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर साथ में शिक्षक समरीन खान भी मौजूद रहीं।