फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईईटी में छात्रों-शिक्षकों ने किया 57 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
आईईटी में छात्रों-शिक्षकों ने किया 57 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। केजीएमयू के सहयोग से आयोजित शिविर में शिक्षकों व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 57 यूनिट रक्तदान किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक व आईएसएसएसीसी के चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह ने किया। शिविर में पहले साल से लेकर अंतिम साल तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने रक्तदान किया। वहीं प्रो. पाठक ने कहा कि निश्चित रूप से आज एकत्र रक्त किसी न किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें