कक्षा नौ की छात्रा उम्मुल को मिला नेशनल अवार्ड
लखनऊ। सीएमएस अशर्फाबाद कैंपस से पढ़ाई कर रहीं कक्षा नौ की छात्रा उम्मुल जेहरा को इंडियन नाॅलेज सिस्टम ओलंपियाड में नेशनल विनर का खिताब मिला है। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों से अलग-अलग वर्गों में एक लाख से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें उम्मुल ने वेद, आयुर्वेद, योग, वैदिक गणित व साहित्य समेत विभिन्न विषयों के उत्कृष्ट ज्ञान, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियों, तार्किक क्षमता व मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।