लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में बीबीए एमएस द्वितीय वर्ष के छात्र सोहित मिश्रा को अमर्यादित आचरण व विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन हीनता करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। छात्र को तीन दिनों में कुलानुशासक कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। ऐसा न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मुख्य कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में छात्र के दोनों परिसरों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जांच अवधि तक छात्रावास आवंटन निरस्त किया गया है।