लखनऊ विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर निर्धारित की है। इसमें नियमित और बैकपेपर परीक्षा के परीक्षा फार्म भी शामिल हैं। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएन सक्सेना ने बताया कि लविवि परिसर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरना है, लेकिन उन्हें इसकी फीस नहीं जमा करनी है।