फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टाॅवर वैगन से कटकर छात्र की मौत

Sat, 02 Sep 2023 05:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड पर अरखा स्टेशन के पास शुक्रवार की रात एक छात्र की रेलवे के टाॅवर वैगन से कटने से मौत हो गई। वह बाजार से सब्जी लेने गया था। शनिवार की सुबह उसका शव रेल लाइन पर मिला। टॉवर वैगन से रेल लाइन का निरीक्षण किया जाता है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर सुल्तानपुर (पनवारी) गांव निवासी शिवांश पांडेय (16) पुत्र रामप्रताप पांडेय विश्वनाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अरखा में कक्षा 11 का छात्र था। शाम को वह घर से सादे की बाजार सब्जी लेने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। देर रात रेल लाइन की पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे के टावर वैगन से वह कट गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर वैगन के चालक ने इसकी सूचना परियावां स्टेशन को दी। स्टेशन से जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी गई। इसके बाद ऊंचाहार पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्र वहां कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर ने आत्महत्या की है। उसके घर वालों ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें