अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर जोहन मे लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप पंप खराब हो गया है। जिससे स्कूल के बच्चों को पीने का पानी नहीं मयस्सर हो रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक मनुजेश्वर त्रिपाठी ने हैरिंग्टनगंज बीडीओ से शिकायत दर्ज कराई है लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हुआ। बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय रामपुर चौहान का हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। स्कूल खुलने के बाद जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल में पहुंचे तो उन्हें हैंडपंप खराब मिला, जिसकी शिकायत स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पिछले सप्ताह हैरिंग्टनगंज बीडीओ से की है। लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में बच्चों को पानी नहीं मिल पा रहा है।