फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र व उसके साथी को पीटा, फायरिंग का भी आरोप

Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के मिश्रपुर आजादनगर निवासी इंटर का छात्र शुएब शुक्रवार शाम गाजी कैंटीन में अपने साथी रूबियान के साथ चाय पीने गया था। इस बीच मिश्रपुर डिपो निवासी खलील, अपने दो बेटों असलम व जावेद और दो अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और शुएब पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे व रॉड से पीटा। रूबियान ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। शुएब का आरोप है कि जावेद ने असलहा निकालकर उस पर गोली भी चला दी। रूबियान ने उसे धक्का देकर गोली लगने से बचा लिया। दोनों साथी वहां से भागे तो खलील ने लाइसेंसी राइफल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान शुएब बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए। शुएब ने खलील, असलम, जावेद व दो अज्ञात के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने असलम व जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें