फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सौ के लिए कत्ल: अपना ही पैसा मांगने पर गाली मिली तो आकाश को मार डाला, एलएलबी के छात्र का सनसनीखेज खुलासा

Thu, 22 Jun 2023 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ पुलिस ने छात्र आकाश की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आकाश के साथी ऋषभ को कुछ समय पहले एक हजार नहीं बल्कि 1500 रुपये उधार दिए थे। शनिवार रात उसने ऋषभ को फोन कर रुपये वापस मांगे। पहले ऋषभ और फिर आकाश ने उसे गाली दी थी। इस पर उसने मौसेरे भाई मनमोहन के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Akash Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटर के छात्र आकाश की हत्या के मामले में गोमतीनगर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और अभय की कार भी बरामद की है। मुख्य आरोपी एलएलबी के छात्र अभय ने बताया कि उधार में दिए गए 1500 रुपये वापस मांगने पर ऋषभ व आकाश ने गाली दी थी। 
विज्ञापन


इस पर गुस्से में आकर वारदात अंजाम दे डाली। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि आकाश हत्याकांड में नामजद आरोपी लखीमपुर खीरी थाना खीरी निवासी एलएलबी छात्र अभय, उसके छोटे भाई मयंक प्रताप सिंह और उसके मौसी के लड़के कोतवाली सदर निवासी मनमोहन सिंह को मंगलवार देर रात गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

तीनों को उस वक्त पकड़ा जब आरोपी अभय अपने भाई व साथी संग बड़ी जुगौली स्थित अपना किराये का कमरा खाली करने आया था। आरोपी मनमोहन लखीमपुर खीरी से बीए कर रहा है, जबकि मयंक 12वीं पास है। 
विज्ञापन


पूछताछ में अभय ने बताया कि उसने आकाश के साथी ऋषभ को कुछ समय पहले एक हजार नहीं बल्कि 1500 रुपये उधार दिए थे। शनिवार रात उसने ऋषभ को फोन कर रुपये वापस मांगे। पहले ऋषभ और फिर आकाश ने उसे गाली दी थी। इस पर उसने मौसेरे भाई मनमोहन के साथ मिलकर हत्या कर दी।

लखीमपुर खीरी से आकर की हत्या, फिर लौटे, नेपाल भी गए
पूछताछ में पता चला कि शनिवार रात करीब 11 बजे अभय लखीमपुर खीरी अपने घर पर मौजूद था। उसने वहीं से ऋषभ को कॉल की थी। गालीगलौज होने पर उसने मनमोहन को बुलाया और छोटे भाई मयंक को लखनऊ चलने के लिए कहा। 

 

इनकार करने पर अभय ने उसे डांट कर लखनऊ चलने के लिए तैयार किया। इसके बाद मयंक कार चलाकर लखनऊ पहुंचा। अभय व मनमोहन कार से उतर कर पार्टी वाले रूम में पहुंचे और आकाश को चाकुओं से गोदकर लखीमपुर खीरी चले गए। 

 

पुलिस ने जब नामजद आरोपियों अभय व मनमोहन की तलाश में उनके घर दबिश दी तो आरोपी नेपाल भाग गए। मंगलवार को गोमतीनगर बड़ी जुगौली स्थित कमरा खाली करने के लिए तीनों साथ पहुंचे और हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

अड़ियल मिजाज का है अभय
एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभय अड़ियल मिजाज का है। पूछताछ के दौरान उसको आकाश की हत्या का कोई मलाल नहीं है। उसने बताया कि 1500 रुपये उधार भी दिए और मांगने पर गाली भी मिली। ऐसे में उसने हत्या कर दी तो क्या गलत किया..। अभय का कहना है कि उसकी असली दुश्मनी ऋषभ से है, जब तक वह बदला नहीं ले लेता है चैन से नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें