आलमबाग। आशियाना के रतनखंड निवासी सुरजन देवी ने तीन लोगों पर बेटे शिवा और गोपाल को पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुरजन ने बताया कि 20 नवंबर की रात करीब आठ बजे बेटा शिवा अपनी दो वर्षीय भांजी को रतनखंड पानी की टंकी के पास खिला रहा था। इसी दौरान पास की पान की दुकान पर खड़े तीन युवकों से बेटे की मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। बड़ा बेटा गोपाल जब बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर ईंटों, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।