फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर ग्रसित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ के पुख्ता सुबूत, चार्जशीट दाखिल

Mon, 21 Aug 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में कैंसर ग्रसित युवक पर लगे छेड़खानी व मारपीट के आरोप पुलिस की जांच में सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

पुख्ता सुबूतों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चूंकि आरोपी बीमारी से ग्रसित है। इसलिए मेडिकल ग्राउंड के आधार पर गिरफ्तारी नहीं की।
सराेजीनगर इलाके में रहने वाली युवती निजी अस्पताल में नर्स है। 12 अप्रैल को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पड़ोसी अखिलेंद्र प्रताप सिंह आए दिन छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन

31 मार्च को सरेराह मारपीट की। छेड़छाड़ कर कार में खींचने का प्रयास किया। उच्चाधिकारियों ने प्रकरण का संज्ञान लिया।
केस दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और आरोप निराधार बताए। दावा था कि अखिलेंद्र कैंसर से ग्रसित है। जब छेड़छाड़ की बात कही जा रही है तब वह अस्पताल में था।
डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रकरण की गहनता से विवेचना की गई है, जिसमें सामने आया कि जो आरोप लगे हैं वह सही हैं। पर्याप्त सुबूत के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है।

अस्पताल में जाकर की थी अभद्रता
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में सभी आरोप दोहराए थे। बताया था कि आरोपी लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था। उसके परिवार वालों को भी इस बारे में बताया गया था। तब भी वह नहीं माना। उसके घर की तरफ कैमरा लगवा दिया था, जिसको पुलिस ने हटवाया था। विवेचना में सामने आया कि जिस अस्पताल में युवती काम करती थी वहां पर जाकर आरोपी ने अभद्रता की थी। आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन से इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन


कॉल मैसेज अहम सुबूत
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली, जिससे पता चला कि वह लगातार कई महीनों से युवती को फोन कर रहा था। कई मैसेज किए, जबकि युवती लगातार विरोध कर रही थी। तब भी वह बात करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें