लखनऊ। कृष्णानगर की कनौसी कॉलोनी और शहीद पथ के विजय नगर में भी बिजली के तार लापरवाही से लगाए गए हैं। यहां छतों के बगल से बिजली के तार गुजर रहे हैं। कई जगह बालकनी तक से तार निकाले गए हैं। इस कारण लोग बालकनी में आने से कतराते हैं। इस तरह की लापरवाही राजधानी में कई इलाकों में है।