फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमबीए छात्रों को सिखाए तनाव प्रबंधन के मंत्र

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में दीक्षारंभ-2026 के दूसरे दिन नवप्रवेशित एमबीए विद्यार्थियों के मानसिक कल्याण और शैक्षणिक तैयारी पर जोर दिया गया। उन्हें तनाव से निपटने, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के तरीके बताए गए। रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्र ने कहा, स्नातकोत्तर शिक्षा में शैक्षणिक दबाव और भावनात्मक थकान बड़ी चुनौतियां होती हैं। विद्यार्थियों को माइंडफुलनेस और नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष प्रो. ऋतु नारंग ने कहा, आज के चुनौतीपूर्ण दौर में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन की समझ विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। विद्यार्थियों की आकांक्षाएं जानने के लिए डिजिटल सर्वे कराया गया। गूगल फॉर्म के माध्यम से उनके लक्ष्य और सुधार के क्षेत्रों पर राय ली गई। इनका उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों और कौशल विकास में होगा। विद्यार्थियों को टैगोर पुस्तकालय का भी भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें