फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई न समझे मन की पीर

Mon, 19 May 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वरिष्ठ आईएएस अफसर सूबे की नौकरशाही के शीर्ष पद के दावेदार हैं।
विज्ञापन


एक अन्य अफसर जो उनसे सीनियर तो हैं ही साथ ही दो अहम पदों पर विराजमान हैं। यह बात शीर्ष पद के दावेदार महाशय को खटकती है।

उन्हें लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह अफसर पंचम तल पर भी पहुंच सकते हैं। उन्हें उनके मूल पद के साथ पहले सौंपे गए अतिरिक्त काम के अलावा हाल में कई और काम सौंप दिए गये।

अब वे हर आने-जाने वाले को यह समझाने की कोशिश में लगे हैं कि इस चुनाव में सरकार का बंटाधार ऐसे ही नहीं हुआ है।

जो काम अलग-अलग लोगों में बंटा होना चाहिए, वह कुछ ही लोगों को दे दिया गया। वह भी ऐसे लोगों को जिनकी निष्ठा पहले से ही संदेह के घेरे में है।

बेचारे हर संभव तरीके से अपनी बात ऊपर तक पहुंचाने के लिए हाथपैर मार रहे हैं लेकिन सरकार उनकी बात को तवज्जो नहीं दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें