फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राही ब्लाॅक में जख्मी हालत में मिला सारस

Mon, 23 Sep 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राही ब्लॉक क्षेत्र के अजरहा मजरे बेलाभेला गांव में मिला जख्मी सारस को लेकर जाते वन विभाग के कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के अजरहा मजरे बेलाभेला गांव में रविवार को एक सारस जख्मी हालत में मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम ने इलाज करवाकर उसे इंदिरा उद्यान ले गए।
विज्ञापन


ग्रामीण बबलू यादव, गुंजन, संतोष कुमार ने बताया कि सारस गांव के बाहर ही जख्मी हालत में मिला। एक पंख में चोट होने के कारण वह उड़ नहीं पा रहा था।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव को दी। इसके बाद वन रक्षक आशीष कुमार की अगुवाई में टीम गांव पहुंची। रेंजर ने बताया कि आशंका है कि सारस खेत में बंधे कंटीले तारों की चपेट में आकर जख्मी हुआ है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें