फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुना है क्या: कुर्सी जाने के पीछे डील की चर्चा, साथ ही 'माननीय का कष्ट और उल्टा पड़ा मुखिया का दांव' के किस्से

Sun, 29 Nov 2026 09:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
विज्ञापन
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'कुर्सी जाने के पीछे डील की चर्चा' की कहानी। इसके अलावा 'माननीय का कष्ट' और 'उल्टा पड़ा मुखिया का दांव' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

कुर्सी जाने के पीछे डील की चर्चा

खाकी वाले विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए। उसमें एक नाम ऐसा था जिनको चंद महीने ही जिले की कमान मिली थी। इतने कम दिनों में विदाई हुई तो महकमे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सवाल भी उठने लगे। एक चर्चा ये भी है कि एक विपक्ष के नेता जो दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहे हैं उनसे साहब की काफी नजदीकी हो गई थी। उनसे बड़ी डील भी हुई थी, ताकि पूरे कार्यकाल में खादी वाले और उनके करीबियों की मौज रहे। पर, मामला ऊपर तक पहुंच गया, इसलिए कुर्सी से उतार दिए गए।

माननीय का कष्ट

सत्ताधारी दल के एक माननीय बड़ी टेंशन में हैं। पड़ोस के जिले से व्यापारी राजनीति के दम पर माननीय बने। लेकिन इस बार माहौल कुछ बदला है। पब्लिक भी नाराज है और उनकी सीट पर एक कद्दावर नजर गड़ाए बैठे हैं। उनके संगी साथियों का कहना है कि माननीय पहले व्यापारी थे लेकिन अब सौदागर हो गए हैं। दूसरी तरफ सीट पर दावा ठोके बैठे दूसरे नेताजी भर-भर के लुभाने में लगे हैं। उद्घाटन, मुंडन से लेकर शादी-विदाई तक न केवल हाजिर होते हैं बल्कि हर संभव मदद भी करते हैं। देखते हैं पासा कैसे पलटता है।

उल्टा पड़ा मुखिया का दांव

प्रदेश में युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करने वाले विभाग के मुखिया का आज कल दांव उल्टा पड़ रहा है। मुखिया ने पिछले दिनों प्रशिक्षण वाली संस्थाओं पर सख्ती के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही कर डाली। किंतु धीरे-धीरे कर इनकी संख्या 500 से ज्यादा हो गई। इसका असर युवाओं के प्रशिक्षण पर पड़ने लगा। ऊपर से पड़ी फटकार के बाद अब चरणबद्ध तरीके से उनके द्वारा यह कार्यवाहियां वापस ली जाने लगी है। ऐसे में चर्चा है कि मुखिया का यह दांव भी उल्टी ही पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें