फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध पटाखों का भंडारण, दुकान मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध पटाखों का भंडारण, दुकान मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। यहियागंज में नेहरू क्रॉसिंग के पास बुधवार रात चौक पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारा। दुकान मालिक पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 12 निवासी शुभम गुप्ता ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि दरोगा विवेक केसरवानी को अवैध पटाखों की सूचना मिली थी। रात करीब 10 बजे उन्होंने टीम के साथ दुकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर शुभम भागने लगा, जिसे टीम ने दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में वह पटाखों का लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने दुकान से चार बड़े कार्टून में भरे पटाखे बरामद किए। दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दुकानदार साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें