लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्कूटी और बाइक सवार युवकों ने अनिमेष शंकर शुक्ला को बातों में उलझाकर उनका आईफोन चोरी कर लिया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट निवासी अनिमेष शंकर शुक्ला अपने मित्र उत्कर्ष कुमार के साथ घटना 15 नवंबर की शाम करीब 7:20 बजे घर लौट रहे थे। सेक्टर बी-2 के सामने स्कूटी और बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बातचीत में उलझाकर अनिमेष का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। अनिमेष और उनके मित्र कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।