लखनऊ। ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से शुक्रवार को तालकटोरा स्थित कैंप कार्यालय में 65 जरूरतमंद परिवारों को 500 से 2000 रुपये तक का वजीफा और राशन किट वितरित की गई। मिशन के सरपरस्त मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि समाज के संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ अपने क्षेत्र के मदरसों का भी सहयोग करना चाहिए। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद इकबाल हाशमी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के बीच जरूरतमंद परिवारों तक आर्थिक सहायता और राशन पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर शैला हक, मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, डॉ. आफताब हाशमी, एडवोकेट फैजान फिरंगी महली समेत कई लोग मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)