फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में चटकीं लाठियां, आठ लोग घायल

Wed, 15 Nov 2023 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के महाखेड़ा गांव में मंगलवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। गांव निवासी देशराज यादव ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही रामसुमेर, सुषमा, विकास व मदुकरपुर निवासी सर्वेश ने उसे रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे। शोरगुल मचाने पर बचाने आए उसके बेटे शिवमोद को भी मारापीटा। दूसरे पक्ष से रामसुमेर ने रंजीत, दुक्खी देवी, देशराज पर मारपीट का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के रंजीत, दुक्खी देवी, राम सुमेर, सुषमा, नैंसी, सर्वेश, देशराज व शिवमोद घायल हुए। सीएचसी में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें