फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी दस्तावेज से वोटर कार्ड बनवाने व रंगदारी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के कुर्सी थाने का हिस्ट्रीशीटर अरशद हुसैन फर्जी दस्तावेज पर वोटर कार्ड बनवा रहा था। जेल में बंद संजीव जीवा का करीबी बनकर क्षेत्र पंचायत सदस्य से रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

आरोपी को एसटीएफ ने बुधवार देर रात को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुष्टि होने पर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
एसटीएफ की टीम अब हिस्ट्रीशीटर के भाई शराफत अली को तलाश रही है। दोनों फर्जी दस्तावेज के आधार पर वोटर कार्ड बनवा रहे थे। गुडंबा थाने में दर्ज मुकदमा में अरशद वांछित था।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक सिंह के मुताबिक, अरशद की पत्नी बाराबंकी के अनवारी गांव की प्रधान है। वह मूलरूप से कुर्सी, अनवारी का रहने वाला है।
निरालानगर के पास इंदिरानगरी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। जानकारी मिली थी कि अरशद, शराफत और ऋषि द्विवेदी ने राजेश्वर सिंह के नाम से वोटर कार्ड बनवाया है।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी के मुताबिक, अरशद का कुछ समय पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य अली अहमद से झगड़ा हुआ था।
रंगदारी देने से इनकार करने पर दोनों भाई अली अहमद का घर गिरवाने की धमकी दे रहे थे। इस पर ही अरशद ने मारपीट की थी। मामले में गुडंबा थाने में केस दर्ज किया गया था।
संजीव जीवा का करीबी बन धमकाया
अरशद ने कुबूला कि शराफत माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के संपर्क में रह चुका है। वह खुद को जीवा का करीबी बताकर सबको धमकाता है। एसटीएफ को पता चला था कि जीवा के एक साथी से मिलने अरशद टेढ़ी पुलिया के पास आने वाला है। एसटीएफ पहुंची तो पता चला कि उसे एक मामले में विकास नगर थाने की पुलिस ने बुलाया है। थाने से बाहर निकलते ही एसटीएफ ने अरशद को पकड़ लिया था। एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, अरशद ने कुबूला कि दोनों भाइयों ने रंगदारी से मिली रकम से अनवारी इलाके व उसके आसपास काफी जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें